हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे है जो की खाने पीने के काफी ज्यादा शौक़ीन है और आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ फेमस सितारों के फेवरेट खाने के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें वो बेहद ही चाव से खाते है तो आइये जानते है बॉलीवुड के इन सितारों की कुछ फेवरेट डिश के बारे में –
Table of Contents
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन खुद को फिट और फाइन रखने के लिए हमेशा ही साधारण और हेल्दी खाना खाना पसंद करते हैं.वहीं अमिताभ की फेवरेट डिश की बात की जाए तो ब्रेकफास्ट में दूध और अंडा भुर्जी खाना पसंद है.वही डिनर में अमिताभ दाल चावल सब्जी और रोटी ही खाना पसंद करते हैं.
सलमान खान

सलमान खान: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान आज इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय सुपरस्टार में से एक है और इनकी पूरी दुनिया भर में गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है| सलमान खान की पसंदीदा डिश की बात करें तो अभिनेता को अपनी मां के हाथों का बना चिकन बेहद पसंद है और चिकन सलमान खान की सबसे पसंदीदा डिश भी है|
शाहरुख़ खान

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान कि पसंदीदा डिश के बारे में बात करें तो शाहरुख खान को खाने में तंदूरी चिकन सबसे ज्यादा पसंद है और अपनी फेवरेट डिश के बारे में शाहरुख खान ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था|
आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान खाने के बेहद शौकीन हैं और इन्हें सबसे ज्यादा मुगलई खाना पसंद है| आमिर खान को जब भी बाहर का खाना खाने का मौका मिलता है तबु मुगलई खाना बड़े ही चाव से खाते हैं|
अक्षय कुमार

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार कि पसंदीदा डिश की बात करें तो अक्षय कुमार को खाने में ग्रीन करी सबसे ज्यादा पसंद है|
रणबीर कपूर

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर की फेवरेट डिश जानकर आपको हैरानी हो सकती है परंतु अभिनेता ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें मगरमच्छ का मांस खाना बेहद पसंद है और यह उनकी फेवरेट डिश भी है|
रितिक रोशन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रितिक रोशन भी खाने के बेहद शौकीन है और इन्हें समोसा खाना सबसे ज्यादा पसंद है|
शाहिद कपूर

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फेवरेट डिश की बात करें तो इन्हें घर पे बना राजमा चावल खाना सबसे ज्यादा पसंद है|
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को साउथ इंडियन डिश बेहद पसंद है और वह दोसा से लेकर इडली उपमा और उत्तपम तक सब कुछ बड़े ही चाव से खाती हैं|
आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को सभी इंडियन डिश बेहद पसंद है और उन्हें रसगुल्ला और गुलाब जामुन खाना भी सबसे ज्यादा पसंद है|
करीना कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को घर पर बना दाल चावल खाना सबसे ज्यादा पसंद है और यही अभिनेत्री की फेवरेट डिश भी है|
जैकलीन फर्नांडिस

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस चॉकलेट फज बेहद ही चाव से खाती है और यह उनकी फेवरेट डिश है|
सोनम कपूर

एक्ट्रेस सोनम कपूर स्ट्रीट फूड लवर है और उन्हें पावभाजी से लेकर आलू चाट सब कुछ बेहद पसंद है|