जी हाँ महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को आज कौन नहीं जानता जिनकी महिंद्रा कार्स ने आज लोगों के दिलों पर राज कर रखा है | आनंद महिंद्रा भारत के सबसे अमीर व्यवसायियों में से एक हैं, और दुनियाभर में अपनी ब्रांडेड कार बेचने वाले आनंद महिंद्रा भी अपने ही ब्रांड की कार इस्तेमाल करते हैं लेकिन वह कुछ गिने-चुने ही कार इस्तेमाल करते हैं। बेशक वह कारें महिंद्रा की ही हैं। तो आईए जानते हैं कि आनंद महिंद्रा कौन सी कारों का इस्तेमाल करते हैं।
महिंद्रा बोलेरो इनवेडर
महिंद्रा बोलेरो से प्रेरित होकर बनी कार महिंद्रा बोलेरो इनवेडर है जिसका इस्तेमाल आनंद महिंद्रा कभी पहले अपने युवा अवस्था के दौर में किया करते थे तब के जमाने की यह उनकी पसन्दीदा कार थी | यह एक छोटी व्हील-बेस, खुली छत वाली स्पोर्टी एमयूवी है जो 2.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आती थी। अब यह कार लगभग मार्किट से गायब सी हो चुकी है |

महिंद्रा टीयूवी 300
अपने बाक्सी डिजाइन वाले लुक से सभी को लुभाने वाली कार टीयूवी 300 को आनंद महिंद्रा ने साल 2015 से अपने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए यूज़ शुरू किया था | टीयूवी 300 को आनंद महिंद्रा ने आर्मर लुक में कस्टमाइज कराया था | अब इसके पहियों, बोनट व लाइट में काफी बदलाव किया गया है। कार के चारों तरफ प्लासटिक की क्लैडिंग की गई है। हरे रंग में यह कार एक वार मशीन से कम नहीं लगती है।

महिंद्रा टीयूवी 300 प्लस
इस कार का जिक्र एकबार आनंद महिंद्रा ने खुद अपने एक ट्विट के जरिये किया था और रोड पर एक अलग ही लुक दिखाई देने के लिए आनंद ने इसे विशेष ग्रे रंग में पेंट कराया था जिसके लिए उन्हें इन्तजार भी करना पड़ा था | ग्रे रंग में होने के कारण आनंद इसे ग्रे-घोस्ट भी कहते हैं।

महिंद्रा स्कारपियो
फिलहाल आनंद महिंद्रा इस कार का इस्तेमाल काफी कम करते हैं लेकिन एक समय पहले वह महिंद्रा स्कारपियो के पुराने वर्जन का इस्तेमाल किया करते थे.महिंद्रा स्कारपियो सीरीज की कारें आजकल पॉलिटिकल लीडर्स और ऑफ रोड प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है जो अपने अट्रैक्टिव एक्सटेरियर डिज़ाइन से मन को लोभित करती हैं | महिंद्रा स्कारपियो अपनी मजबूती और स्पेस के लिए भी जानी जाती है।

महिंद्रा अल्टुरस जी4
महिंद्रा ग्रुप की सबसे महंगी कारों में से एक महिंद्रा अल्टुरस जी4 है जो अबतक की सबसे महंगी कार है | जिसकी डिलीवरी अभी अभी ही आनंद ने ली है | कार का नाम क्या रखा जाये इसके लिए आनंद ने ट्विटर के जरिये अपने फालोअर्स से सज्जेस्ट करने के लिए कहा था | उन्होंने नाम सुझाने वाले को उपहार स्वरुप एक डाईकास्ट मॉडल देने की भी घोषणा की थी। बाद में उन्होंने अल्तुरस जी4 का नाम ‘बाज’ रख दिया था।
