नृसिंह चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु अपने भक्त प्रहलाद के रक्षण हेतु अर्ध सिंह व अर्ध मनुष्य रूप में प्रकट हुए, भगवान के इस रूप को नृसिंह कहा गया। वैशाख शुक्ल चतुर्दशी त्यौहार अर्थात नरसिंह जयंती व्रत के नियम, दिशानिर्देश एवं प्रक्रिया श्रीहरी के एकादशी व्रत के समान ही होते हैं।
नरसिंह जयंती से एक दिन पहले भक्त केवल एक ही प्रहर भोजन ग्रहण करते हैं। नरसिंह जयंती के उपवास के दौरान सभी प्रकार के अनाज निषिद्ध हैं। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि रात को पूजा करें एवं अगले दिन सुबह विसर्जन पूजा तथा दान-दक्षिणा करने के उपरांत ही उपवास का समापन करें।
भगवान नृसिंह की विशेष पूजा संध्या के समय की जानी चाहिए। अर्थात दिन खत्म होने और रात शुरू होने से पहले, पुराणों के अनुसार इसी काल में भगवान नरसिंह प्रकट हुए थे।
भगवान नरसिंह की पूजा में खासतौर से चंदन चढ़ाया जाता है और अभिषेक किया जाता है। नृसिंह भगवान विष्णु के रौद्र रूप का अवतार है। इसलिए इनका गुस्सा शांत करने के लिए चंदन चढ़ाया जाता है। जो कि शीतलता देता है। दूध, पंचामृत और पानी से किया गया अभिषेक भी इस रौद्र रूप को शांत करने के लिए किया जाता है।
भगवान नृसिंह अवतरण की पौराणिक कथा
अंत में क्रोधित हिरण्कश्यप ने अपने पुत्र प्रहलाद को दीवार में बांध कर आग लगा दी और बोला बता तेरा भगवान कहां है, प्रहलाद ने बताया कि भगवान यहीं हैं, जहां आपने मुझे बांध रखा है। जैसे ही हिरण्कश्यप अपने गदे से प्रह्लाद को मारना चाहा, वैसे ही भगवान विष्णु नरसिंह का अवतार लेकर खंभे से बाहर निकल आए और हिरण्कश्यप का वध कर दिया। जिस दिन भगवान नृसिंह ने हिरण्यकश्यप का वध करके भक्त प्रहलाद के जीवन की रक्षा की, उस दिन को नरसिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है।