आज के समय में ऐसे कई युवा है जो अच्छी ख़ासी नौकरी को छोड़ बिजनेस करना पसंद कर रहे हैं। हालांकि बिजनेस करना भी कोई आसान बात नहीं है लेकिन यदि सही तरीके और रणनीति से किया जाए तो कम समय में ही बिजनेस अच्छा खासा चल पड़ता है। आज हम आपको दो ऐसी ही बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अच्छी ख़ासी नौकरी को छोड़ बिजनेस शुरू करने का फैसला किया।
इनका नाम सुजाता और तान्या है। दोनों बहनें आज साड़ी का बिजनेस कर रही हैं और साथ ही हथकरघा बुनकरों को भी एक नई पहचान देने का काम कर रही हैं। इस बिजनेस से उन्हें अच्छा खासा मुनाफा भी हो रहा है। वहीं दोनों बहनें आज कई महिलाओं के लिए भी उनकी रोल मॉडल बन चुकी हैं। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें।
Table of Contents
साधारण परिवार से आती हैं दोनों बहनें

आमतौर पर हर युवा पढ़ाई लिखाई पूरी कर एक अच्छी ख़ासी नौकरी करना चाहता है। पढ़ाई करने के बाद यदि युवाओं को अच्छी नौकरी मिल जाए तो ये किसी सपने के सच होने जैसा ही होता है। लेकिन आज के समय में कई युवाओं की सोच बदल रही है। आज पढ़ाई के बाद कई युवा अपना बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो कई युवा हाइटेक खेती कर रहे हैं। ऐसी ही दो बहनों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो अच्छी ख़ासी पढ़ाई के बाद अब खुद का बिजनेस संभाल रही हैं।
सुजाता और तान्या आज अनेकों लोगों के लिए उनकी प्रेरणा बन चुकी हैं। सुजाता बिस्वास और तान्या बिस्वास दोनों सगी बहनें हैं। दोनों एक साधारण परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं। इनके पिता भी रेलवे पुलिस में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इसलिए दोनों को अपनी पढ़ाई में भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्यूंकि उनके पिता का भी समय समय पर ट्रांसफर हो जाया करता था।
छोड़ी लाखों रूपये की नौकरी

दोनों बहनों ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है। इसके बाद दोनों ने MBA की पढ़ाई को भी पूरा किया। दोनों ने पढ़ाई के दौरान अच्छा प्रदर्शन भी किया जिसके बाद तान्या को IBM में नौकरी मिल गई और सुजाता एस्सार में नौकरी करने लगी। यहाँ दोनों को लाखों रूपये का पैकेज भी मिल रहा था। इस नौकरी से दोनों एक अच्छी लाइफस्टाइल भी जी रही थी।
ये नौकरी दोनों को उनके सपने पूरे करने के लिए काफी थी लेकिन इसी बीच दोनों के मन में आत्मनिर्भर बनने का ख्याल आया। नौकरी के साथ साथ ही दोनों बहनें नये अवसरों की तलाश कर रही थी। दोनों अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा और नया करना चाहती थी। इसके बाद दोनों बहनों ने खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया और अच्छी ख़ासी नौकरी को छोड़ दिया।
नौकरी छोड़ शुरू की साड़ी की कंपनी

दोनों बहनें भारतीय बुनकरों को नई पहचान देने के लिए भी काम करना चाहती थी। इसलिए दोनों ने साड़ी के क्षेत्र में काम करने का मन बनाया। हालांकि उस समय दोनों इस बता को भी अच्छे से जानती थी कि अब लोगों ने साड़ी का क्रेज़ कम भी हो रहा हैं लेकिन उन्होंने इन सब बातों पर ध्यान दिए बिना ही साड़ी के काम को शुरू करने का मन बना लिया था।
इसके बाद दोनों बहनों ने मार्केट रिसर्च भी किया जिसमें उन्होंने ये भी पाया कि बेशक लोग अब साड़ियों को कम पसंद कर रहे है लेकिन यदि साड़ियों को सोच समझकर बनाया जाए तो वे हर उम्र की महिलाओं के लिए बेस्ट हो सकती हैं। इसके बाद दोनों बहनों ने अपना साड़ी ब्रांड सुता साड़ीज़ को शुरू किया।
फिर केवल 3 लाख रुपये की छोटी लगत और उन दोनों बहनों सहित एक अन्न मेंबर की टीम को सभी बड़े और फेमस ब्रांडों को टक्कर देना था। बड़ी और फेमस मॉडलों या अभिनेत्रियों से प्रचार करवाना काफी महँगा था। इस समस्या को हल करने के लिए, वे अपने ब्रांड के लिए खुद ही मॉडल बन गई और प्रचार के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। दोनों ही बहने दिखने में भी सुंदर थी, तो एक बहन ने खुद ही मॉडल बनने का मन बना लिया।
you can't buy bliss but you can buy this saree, kind of the same thing no 😉
— suta_bombay (@suta_bombay) December 3, 2021
#mereshehermein pic.twitter.com/AjTKpo4aGx
उनके बाद 34 सालों में, तान्या और सुजाता की कंपनी सुता एक बड़ी साड़ी ब्रांड के रूप में जानी जाने लगी। 3 लाख की शुरूआती लागत और 2 बुनकरों के साथ शुरू हुई कंपनी आज पश्चिम बंगाल में 1500 से अधिक बुनकरों और दो हथकरघा इकाइयों वाली एक बड़ी कंपनी बन गई है।
Christmas-themed detailing all over is timeless in this saree. Classic beauty and raw charm! ✨ #MerryChristmas #suta #Exclusive pic.twitter.com/QReMzWTFHb
— suta_bombay (@suta_bombay) December 9, 2021
आपको जानकर हैरानी होगी की साल 2019 में, सुता ब्रांड ने 13 करोड़ का व्यापर किया। तान्या और सुजाता (Tanya And Sujata Biswas) ने आज एक मिसाल पेश की है और बड़ी कंपनियों और ब्रांड के बीच अपनी पहचान बनाकर हम सभी के सामने अच्छे व्यापार (Success Business) का उदहारण रखा है। यही होता है असली मैनेजमेंट और बिजनेस।