बॉलीवुड के मोस्ट फेमस कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। आइए आपको इनकी शादी की तस्वीरें दिखाते हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पसंदीदा सितारे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हमेशा के लिए एक हो गए हैं। ये स्टार कपल आज यानी 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंध गया है। इनकी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। हाल ही में, खुद एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी वेडिंग की खुशखबरी शेयर की है। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।

दरअसल, 14 अप्रैल 2022 को नई दुल्हन आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अपनी भव्य शादी की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर करते हुए अपने लाखों फैंस को खुश कर दिया है। तस्वीरों में कपल व्हाइट वेडिंग आउटफिट में ट्विनिंग करता दिख रहा है और उनकी हर तस्वीर में एक-दूसरे के लिए असीम प्रेम स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
Table of Contents
आलिया भट्ट रणबीर कपूर ने फैंस को खुश कर दिया

शादी समारोह के लिए आलिया भट्ट हाथ से रंगी हुई आइवरी कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी, जिस पर महीन टीले का काम हुआ था। इसके साथ आलिया ने एक हाथ से बुने हुए कढ़ाईदार कपड़े का घूंघट लिया था। आलिया ने सब्यसाची हेरिटेज ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया था, जिसमें अनकट हीरे और मोती शामिल हैं। उन्होंने अपने लुक को हैवी चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और एक माथापट्टी के साथ एक्सेसराइज किया था।

रणबीर कपूर ने सब्यसाची के अनकट हीरे के बटन के साथ एक कढ़ाई वाली रेशम की शेरवानी पहनी थी, इसके साथ उन्होंने एक रेशम का अंग साफा और जरी मरोरी कढ़ाई शॉल लिया था। रणबीर ने सब्यसाची हेरिटेज ज्वेलरी की कलगी, अनकट हीरे-पन्ना से बना एक मल्टीलेवल मोती के हार से अपने लुक को कंप्लीट किया था।




तस्वीरों के साथ आलिया ने एक क्यूट नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर… हमारी पसंदीदा जगह पर – जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं – हमने शादी कर ली। हमारे पीछे पहले से ही बहुत कुछ है, हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते … यादें जो प्यार, हंसी, आरामदायक चुप्पी, मूवी नाइट्स, मूर्खतापूर्ण झगड़े, वाइन की खुशी और चाइनीज खाने से भरी हैं। हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी प्यार और प्रकाश के लिए धन्यवाद। इसने इस पल को और भी खास बना दिया है। प्यार, रणबीर और आलिया।”
आलिया क्यूट नोट

इससे पहले, 14 अप्रैल 2022 को दूल्हे की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की बारात के लुक की झलकियां सामने आई थीं।, जिसमें नीतू मल्टीकलर की लहंगा-चोली पहने दिखी थीं। वहीं, रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने भाई की शादी के लिए बेज कलर का रॉयल सीक्विन्ड लहंगा चुना था। खास बात ये है कि, दोनों का लहंगा अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से था।
13 अप्रैल 2022 को आलिया और रणबीर की मेहंदी सेरेमनी हुई थी
13 अप्रैल 2022 को आलिया और रणबीर की मेहंदी सेरेमनी हुई थी, जो उनके बांद्रा स्थित आवास ‘वास्तु’ पर बेहद शानदार तरीके से हुई थी। इसमें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा, महेश भट्ट, पूजा भट्ट, करण जौहर, आकांक्षा रंजन और कई अन्य लोगों सहित दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
फिलहाल हम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उनकी शादी की ढेर सारी बधाई देते हैं। वैसे, आपको इनकी वेडिंग फोटोज कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं.