ADVERTISEMENT
जैसे की हम सभी जानते हैं की हिन्दू धर्म में आये दिन किसी न किसी त्यौहार का आना जाना लगा ही रहता है | लेकिन इनमे एक त्यौहार ऐसा भी होता है जिसे पंजाबी समुदाय के लोग अपनी जिंदगी का सबसे खास त्यौहार मानते हैं, तो आइये जानते हैं इस वर्ष के लोहड़ी पर्व के बारे में डिटेल्स से –
लोहड़ी (Lohri) का त्योहार हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है. यह त्यौहार मुख्य रूप से पंजाबियों का त्योहार है | जिसे पंजाबी समुदाय के लोग बड़ी ही धूम धाम से मनाते हैं | यह पर्व शरद ऋतु का पर्व होता है, हालांकि इस पर्व को हरियाणा और दिल्ली भी धूमधाम से मनाया जाता है |
लोहड़ी पर्व तिथि –
इस वर्ष लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी 2022 दिन गुरूवार को है | लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले यानी 13 जनवरी को मनाया जाता है। इस त्योहार के साथ ही पौष का महीना खत्म होता है और माघ मास शुरू होता है ।
शुभ मुहूर्त –
लोहड़ी संक्रांति का समय दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर है। इसका शुभ योग दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक है, उसके बाद शुक्ल योग शुरू हो जाएगा, जो शुभ कार्यों के लिए माना जाता है। लोहड़ी के दिन रवि योग प्रात: 07 बजकर 15 मिनट से शाम 05 बजकर 07 मिनट तक है।
क्या है महत्व –
इस पवित्र पर्व के दिन लोग लोहड़ी की पवित्र अग्नि में गुड़, रेवड़ी, गजक, मूंगफली डालकर इसके चारों ओर चक्कर लगाते हैं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन मधुर व मजबूत होता है। इसलिए लोहड़ी के दिन नव दंपति पारंपरिक वस्त्र पहनकर लोहड़ी मनाते हैं। इसके अलावा, ये त्योहार किसानों का नव वर्ष भी कहलाता है। इसी दिन ही घरों में नई फसल की पूजा की जाती है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.
Copyright © 2009-2024 Netkosh Services Pvt. Ltd. All rights reserved. Made with passion by netkosh
Copyright © 2009-2024 Netkosh Services Pvt. Ltd. All rights reserved. Made with passion by netkosh